बास्केटबॉल में मरकरी हाउस चैंपियन

--Advertisement--

‌ कांगडा – राजीव जसवाल 

बास्केटबॉल में मरकरी हाउस का दबदबा रहा और अंत में उसी ने ट्राफी पर कब्जा जमाया। मौका था जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा में इंटर हाउस बास्केटबॉल कंपटीशन का।

  • चार हाउस में बटे सदनों में पहला मैच वीनस व मर्करी के बीच खेला गया ,जिसमें मर्करी ने 22-10 से मुकाबला जीता।
  • दूसरे मैच में सैटर्न हाउस ने जुपिटर को 12- 2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
  • अंत में एक तरफा फाइनल मुकाबले में मर्करी हाउस में सैटर्न को 16-6 से हराया और ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

प्रधानाचार्य सुनील कांत चड्‍ढा ने विजेता व उपविजेता टीमों को सम्मानित किया और खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

प्रधानाचार्य ने बताया कि इंटर हाउस गेम्स करवाने से हमें खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने का अवसर मिल रहा है और साथ ही हमें स्कूल के लिए एक अच्छी टीम बनाने में सहायता मिलेगी।

चड्ढा ने बताया कि स्कूल का मुख्य लक्ष्य पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों को भी बढ़ावा देना है और हमने पहले से ही तय कर लिया है कि एक छात्र केवल एक ही गेम में खेले और इसी प्रकार सभी स्पर्धा में नियम चलता रहे, ताकि हर छात्र को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सके।

चड्ढा ने कहा कि अगले सप्ताह शनिवार को इंटर हाउस डांस कंपटीशन रखा गया है। जिसमें भी सभी दर्शन आनंद लेंगे

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल: भरमौर में विकास को रफ्तार, मुख्यमंत्री ने 175 करोड़ के प्रोजेक्ट जनता को किए समर्पित

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भरमौर विधानसभा क्षेत्र को...