बगैर किसी भय से निर्भिक होकर करे अपने मतदान का प्रयोग – प्रतिभा सिंह

--Advertisement--

शिमला, 31 मई – नितिश पठानियां

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रदेशवासियों से लोकतंत्र के पर्व में बढ़कर भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा है कि सभी को बगैर किसी भय से  निर्भिक होकर अपने मतदान का प्रयोग करना चाहिए।

उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र में एक एक मत का बहुत बड़ा महत्व है जब हम अपने भविष्य के लिए किसी भी राजनैतिक दल को अपना पूर्ण समर्थन देते है जो किसी भी लोकतांत्रिक देश की राजनीति की दिशा व दशा तय करते हैं।

प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस ने हमेशा ही लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन करते हुए देशहित व जनहित को सर्वोपरि रखा है। किसी भी राजनैतिक दल के लिये जब वह देश की बागडोर संभालता है उस के कंधों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी आती है और इस जिम्मेदारी का कांग्रेस ने सदैव ही पालन किया है।

आज देश मे जिस प्रकार से लोकतांत्रिक मूल्यों का ह्रास हो रहा है वह बहुत ही चिंता की बात है। देश की एकता और अखंडता पर किसी भी प्रकार की आंच न आये इसके लिए उन्हें ऐसी सरकार को चुनना होगा जो सभी से न्याय करते हुए सभी के अधिकारों की रक्षा करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...