रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी, आईटीआई पास के लिए निकली भर्ती, सात सितंबर तक करें आवेदन

--Advertisement--

रेलवे की इंटीग्रल कोच फैक्टरी चेन्नई में 1010 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकली है। 10वीं और ITI पास उम्मीदवार बिना लिखित परीक्षा मेरिट के आधार पर चयनित होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 7 सितंबर 2026 है।

हिमखबर डेस्क

 

भारतीय रेलवे में काम करने और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग हासिल करने का सपना देख रहे 10वीं पास तथा आईटीआई होल्डर्स के लिए शानदार मौका है। भारतीय रेलवे की इंटीग्रल कोच फैक्टरी (आईसीएफ), चेन्नई ने अप्रेंटिस के विभिन्न ट्रेडों में कुल 1,010 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य एवं इच्छुक छात्र आईसीएफ चेन्नई के आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर जाकर सात सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन किसी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू के बिना सीधे उनकी शैक्षणिक योग्यता 10वीं और आईटीआई के अंकों की मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। यह भर्ती फ्रेशर्स और आईटीआई दोनों श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जा रही है। इसमें कारपेंटर, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, मशीनिस्ट, पेंटर, वेल्डर, और पासा जैसे प्रमुख तकनीकी ट्रेड्स शामिल हैं।

अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता

फ्रेशर्स श्रेणी: उम्मीदवार ने कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ 10वीं (मैट्रिक) की परीक्षा पास की हो। साइंस और गणित विषयों का होना आवश्यक है।

आईटीआई श्रेणी: उम्मीदवार ने 50 फीसदी अंकों के साथ 10वीं पास करने के साथ-साथ एनसीवीटी या एससीवीटी द्वारा मान्यता प्राप्त संबंधित ट्रेड में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट या आईटीआई डिप्लोमा हासिल किया हो।

आयुसीमा:

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए। आयुसीमा की गणना सात सितंबर, 2026 कट-ऑफ तिथि के अनुसार की जाएगी। केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को पांच वर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग को तीन वर्ष तथा दिव्यांगजनों को 10 वर्ष की छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क

अनारक्षित और ओबीसी श्रेणी के पुरुष अभ्यर्थियों को 100 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि महिलाओं, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह से नि:शुल्क है। जो छात्र रेलवे में भविष्य बनाना चाहते हैं, वे अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन फॉर्म जरूर सबमिट कर दें।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दूरदर्शन केंद्र में वेबसाइट असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्ती, 12वीं पास से ग्रेजुएट तक को मौका

दूरदर्शन केंद्र में वेबसाइट असिस्टेंट समेत कई पदों पर...

हिमाचल में पांच साल में बनेंगे 2.18 लाख पक्के घर, PM आवास योजना-ग्रामीण के तहत मिला बड़ा कोटा

हिमाचल प्रदेश को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत अगले...