दूरदर्शन केंद्र में वेबसाइट असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्ती, 12वीं पास से ग्रेजुएट तक को मौका

--Advertisement--

दूरदर्शन केंद्र में वेबसाइट असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्ती निकली है। 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग पदों पर आवेदन का मौका है। आवेदन निर्धारित पते पर भेजना होगा।

हिमखबर डेस्क

12वीं पास कैंडीडेट्स को भी प्रसार भारती बढिय़ा नौकरी लेने का अवसर दे रहा है। प्रसार भारती ने दूरदर्शन केंद्र के रीजनल न्यूज यूनिट के लिए वैकेंसी निकाली है। इस नई भर्ती में वेबसाइट असिस्टेंट, ब्रॉडकास्ट असिस्टेंट, सीजी ऑपरेटर और एंकर की पोस्ट के लिए योग्य अभ्यर्थी चाहिए।

योग्यता- वेबसाइट असिस्टेंट (21-50 वर्ष तक): मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से डिग्री पूरी की हो। जर्नलिज्म/मास कम्युनिकेशन में डिग्री/डिप्लोमा वाले भी अप्लाई कर सकते हैं।

ब्रॉडकास्ट असिस्टेंट (21-50 वर्ष तक): मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री, टीवी और रेडियो प्रोडक्शन में मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से डिग्री/डिप्लोमा किया हो।

सीजी ऑपरेटर( 21-50 वर्ष तक): मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (12वीं) कक्षा उत्तीर्ण की हो। कम्प्यूटर एप्लिकेशन में सर्टिफिकेट हासिल किया हो।

एंकर(21-40 वर्ष तक): मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री पूरी की हो।

यहां भेजना होगा एप्लिकेशन फॉर्म: प्रसार भारती की इस भर्ती में कैंडीडेट्स को ऑनलाइन नहीं, बल्कि ऑफलाइन आवेदन पत्र भेजना होगा। आवेदन पत्र आरएनयू हैड, दूरदर्शन केंद्र, बंगलुरु, कर्नाटक-560006 को chandananewsvacancy@gmail.com ईमेल कर दें। ध्यान रखें कि आवेदन विज्ञापन पब्लिश होने की तारीख (25 अगस्त 2026) से 15 दिनों तक भेजा जा सकता है। इसके बाद पहुंचे आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।

एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती में आवेदन के लिए कोई भी एप्लिकेशन फीस नहीं रखी गई है। ऐसे में कैंडीडेट्स नि:शुल्क अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। ध्यान रखें कि टेस्ट और इंटरव्यू के लिए भी किसी तरह का टीए/डीए नहीं दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में पांच साल में बनेंगे 2.18 लाख पक्के घर, PM आवास योजना-ग्रामीण के तहत मिला बड़ा कोटा

हिमाचल प्रदेश को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत अगले...