अचानक दुकान में घुसा तेज पानी, बाल-बाल बची दुकानदार की जान; जाबली का वीडियो वायरल

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के जाबली में अचानक भारी मात्रा में पानी दुकान में आ गया। पानी का बहाव बढ़ता देख दुकानदार बाहर भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोलन – रजनीश ठाकुर

धर्मपुर क्षेत्र के जाबली में सुबह हुई बारिश के दौरान एक दुकान के पास अचानक भारी मात्रा में पानी पहुंच गया। पानी का तेज बहाव देखकर दुकान में मौजूद दुकानदार ने समय रहते बाहर निकलकर भागकर अपनी जान बचाई। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दुकानदार दुकान से बाहर निकलता है। उसके कुछ ही क्षण बाद दुकान के ऊपर से भारी मात्रा में पानी तेज बहाव के साथ नीचे आता है। अचानक आए पानी से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि सुबह हुई बारिश के बाद जाबली और आसपास के क्षेत्रों में जगह-जगह पानी भर गया। तेज बारिश के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव और बारिश के पानी के तेज बहाव ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

धर्मपुर क्षेत्र में इन दिनों बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित है। कई जगहों पर सड़कें बंद होने से आवाजाही भी प्रभावित हुई है। स्थानीय लोगों को बारिश के दौरान नदी-नालों और पानी के तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है। जाबली में दुकान के पास हुई घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भी चिंता बढ़ गई है। वीडियो में कुछ ही सेकंड में पानी के अचानक बढ़े बहाव को देखा जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

OPS पर CM सुक्खू का बड़ा बयान, बोले- शेष बचे कर्मचारियों को भी देंगे पुरानी पेंशन का लाभ

हिमाचल विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने OPS...

स्वाइन फ्लू का खतरा! कांगड़ा स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, लक्षण दिखें तो तुरंत मास्क पहनें

कांगड़ा में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क...