स्वाइन फ्लू का खतरा! कांगड़ा स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, लक्षण दिखें तो तुरंत मास्क पहनें

--Advertisement--

कांगड़ा में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने और स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई देने पर मास्क पहनने की सलाह दी है।

हिमखबर डेस्क

कांगड़ा जिले में स्वाइन फ्लू के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति पर निगरानी बढ़ा दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती ने बताया कि जनवरी से अब तक जिले में स्वाइन फ्लू के 127 टेस्ट किए गए हैं, जिनमें 38 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि इनमें से कोई भी मरीज गंभीर स्थिति में नहीं है।

डॉ. उमेश भारती ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को एडवाइजरी जारी की गई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सर्दी-जुकाम, बुखार, शरीर में दर्द या अन्य लक्षण दिखाई देने पर मास्क पहनें और संक्रमण को दूसरों तक फैलने से रोकें। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू के शुरुआती लक्षण सामान्य सर्दी-जुकाम जैसे हो सकते हैं। इनमें नाक बहना, छींक आना, ठंड लगना, बुखार और कमजोरी शामिल हैं। इसे इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस भी कहा जाता है।

सीएमओ के अनुसार, सांस लेने में तकलीफ और दवाओं से कम न होने वाला तेज बुखार गंभीर लक्षण हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर मरीज को देरी किए बिना चिकित्सकीय सहायता लेनी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग की अपील लक्षण होने पर मास्क पहनें, पर्याप्त पानी पिएं, पौष्टिक आहार लें और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत अस्पताल में जांच करवाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related