इंदिरा गांधी एयरपोर्ट दिल्ली में 1074 पदों पर वैकेंसी

--Advertisement--

दिल्ली – नवीन चौहान

इंदिरा गांधी एयरपोर्ट (आईजीआई) की तरफ से कई पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। ऐसे में जो अभ्यर्थी इच्छुक और योग्य हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती के जरिए कुल 1074 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 21 मई, 2024 है। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 या उससे अधिक उत्तीर्ण होना चाहिए। जो अभ्यर्थी अपने कक्षा 12 के परिणामों की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे भी भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती के लिए किसी अन्य प्रमाण पत्र की भी जरूरत नहीं है। भर्ती के लिए वे सभी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिनकी आयु 18 से 30 वर्ष है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

लिखित परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार, बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का है। बिना प्रयास किए गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं दिए जाएंगे। परीक्षा का स्तर 12वीं कक्षा तक होगा। परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी में आयोजित की जाएगी। कोई निगेटिव मार्किंग भी नहीं होगी। परीक्षा की कुल अवधि 90 मिनट होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...