मनमोहन सिंह बोले, पीएम पद की गरिमा गिराने वाले मोदी पहले प्रधानमंत्री

--Advertisement--

नई दिल्ली – नवीन चौहान

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गुरुवार को पंजाब के मतदाताओं को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की और कांग्रेस को वोट देने की अपील की। तीन पेज के लेटर में मनमोहन सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने चुनाव के दौरान हेट स्पीच का सबसे घिनौना तरीका अपनाया है।

इतिहास में आज तक किसी भी प्रधानमंत्री ने समाज के एक खास वर्ग या विपक्ष को निशाना बनाने के लिए ऐसे घिनौने और असंसदीय शब्द नहीं बोले हैं। मोदी प्रधानमंत्री पद की गरिमा और गंभीरता को कम करने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं।

मनमोहन सिंह ने आगे लिखा कि पिछले दस सालों में भाजपा सरकार ने पंजाब, पंजाबियों और पंजाबियत को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। मोदी ने कुछ गलत बयानों के लिए मुझे भी जिम्मेदार ठहराया है। मैंने अपने जीवन में कभी भी एक समुदाय को दूसरे समुदाय से अलग नहीं किया। यह करने का कॉपीराइट सिर्फ भाजपा के पास है।

मैं पंजाब के सभी वोटर्स से विकास के लिए वोट करने की अपील करता हूं। केवल कांग्रेस ही पंजाब का प्रगतिशील भविष्य सुनिश्चित कर सकती है, जहां लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की जाएगी। अपने संविधान और लोकतंत्र को निरंकुश सरकार से बचाने का हमारे पास यह आखिरी मौका है।

पूर्व पीएम ने कवि अल्लामा इकबाल का एक प्रसिद्ध शेयर लिखते हुए अपने लेटर को खत्म किया। उन्होंने लिखा कि फिर उठी आखिर सदा तौहीद की पंजाब से, मर्द-ए-कामिल ने जगाया हिंद को फिर ख्वाब से।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related