जनसेवा नहीं, धनसेवा के लिए राजनीति कर रहे राणा

--Advertisement--

हमीरपुर में बरसे सुक्खू; मेरी कुर्सी को कोई खतरा नहीं, यह लड़ाई जनता की

हिमखबर डेस्क

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू शुक्रवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। यहां जोल पलाही, खैरी गोशाला, कक्कड़, ऊटपुर, ऊहल, पटनौण व सराकड़ नुक्कड़ सभाओं के दौरान उन्होंने यहां के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा पर जुबानी हमला बोला।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजेंद्र राणा जनसेवा नहीं, धनसेवा के लिए राजनीति कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार कैप्टन रंजीत राणा व लोकसभा उम्मीदवार सतपाल रायजादा के लिए वोट की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा में आठ करोड़ रुपए सुजानपुर क्षेत्र को दिए।

100 करोड़ रुपए ग्रामीण सडक़ों के लिए दिया है। बिकाऊ विधायक अपने क्रशर व होटल की बात करते रहे, लेकिन सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के खेतों में कंटीली तार लगाने का मुद्दा कभी नहीं उठाया।  हमारी सरकार 50 करोड़ रुपए से लोगों की खेती को बचाने के लिए कंटीली तार लगाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिकाऊ विधायक से जनता यह पूछे कि वह बिकने के बाद एक महीने तक घर और सुजानपुर की जनता से मिलने क्यों नहीं आए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिकाऊ विधायक इसलिए दर-दर भटक रहे थे, क्योंकि सरकार गिराने के नाम पर उन्होंने भाजपा से तीसरी कि़स्त लेनी थी। सुजानपुर से कांग्रेस के उम्मीदवार कैप्टन रंजीत ने न तो क्रशर लगाना है, न भू माफिया बनना है। उन्होंने केवल समस्याओं का हल करवाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी कुर्सी को कोई खतरा नहीं है। यह लड़ाई आपकी है, आपके वोट को बचाने की है। सुखविंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं से भी अनुरोध है कि वे बिकाऊ विधायक को वोट न देकर हमीरपुर का गौरव बचाने के लिए मुख्यमंत्री को वोट करें। हमीरपुर जिला मेरा घर है, यहां के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

ये रहे उपस्थित

इस दौरान विधायक एवं कार्यकारी कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रशेखर, विधायक सुरेश कुमार, विधानसभा उम्मीदवार कैप्टन रणजीत सिंह, केसीसी बैंक के चेयरमैन कुलदीप पठानिया, पूर्व सीपीएस अनीता वर्मा, जिला अध्यक्ष सुमन भारती, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश ठाकुर, कर्नल विधि चंद लगवाल, अरुण ठाकुर इत्यादि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...