कुफरी में HRTC बस और ट्रक में भिड़ंत, तीन घायल

--Advertisement--

शिमला, 26 सितम्बर – नितिश पठानियां

राजधानी शिमला से सटे पर्यटन स्थल कुफरी के समीप मंगलवार दोपहर बाद हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) बस व ट्रक के बीच भिड़ंत हुई है। हादसे में तीन लोग चोटिल हुए हैं।

घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल लाया गया है। जहां इनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।हादसे का शिकार हुई एचआरटीसी बस सैमी डीलक्स (एचपी-63 A 41 62)  रिकांगपिओ से शिमला की तरफ आ रही थी। जबकि ट्राला (एनएल 01-7650) ठियोग की तरफ जा रहा था।

कुफरी के समीप नेशनल हाईवे पर दोनों के बीच जोरदार टक्कर हुई है। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त कोई और वाहन वहां से नहीं गुजर रहे थे। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची व घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसा इतना भयानक था कि बस व ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। बस का फ्रंट शीशा व एक तरफ का हिस्सा पूरी तरह टूट गया है। जबकि ट्राले का भी एक किनारा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ढली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...