आ गई रेगलुर होने की घड़ी, शिक्षा विभाग ने मांगी 2 साल का अनुबंध पूरा कर चुके लेक्चरर की डिटेल

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

शिक्षा विभाग में दो वर्ष की अनुबंध सेवाएं पूरी करने वाले स्कूल लेक्चरर रेगुलर होंगे। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने नियमितीकरण प्रक्रिया पूरी करने के लिए डिटेल मांगी है।

इस संबंध में निदेशक उच्चतर शिक्षा डा. अमरजीत शर्मा द्वारा सभी जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी किया गया है। उपनिदेशकों को निर्देश जारी किए गए है कि दो वर्ष का अनुबंध कार्यकाल पूरा करने वाले अपने जिला के लेक्चरर की विस्तृत डिटेल प्रधानाचार्यों से एकत्र कर जल्द निदेशालय को भेजें।

नियमितीकरण प्रक्रिया पूरी करने के लिए लैक्चरर से संबंधित डिटेल परफार्मा ए और बी में भरकर निदेशालय को भेजें। इसके अलावा प्रक्रिया पूरी करने के लिए लेक्चरर के नियुक्ति आदेश की कॉपी, मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट भी सलंग्र कर साथ भेजनी होगी।

उपनिदेशकों को निर्देश दिए गए हैं कि यदि उनके जिला में कोई भी उम्मीदवार नियमितीकरण वाला नहीं है, तो भी उन्हें जिला से निल रिपोर्ट निदेशालय को भेजनी होगी।

नियमितीकरण प्रक्रिया पूरी करने के लिए परफॉर्मा ए में अनुबंध पर नियुक्त लैक्चरर का नाम, पता, फोन नंबर, शिक्षण संस्थान जहां नियुक्त है, जन्मतिथि, डेट ऑफ ज्वाइनिंग, केटेगरी सहित शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी भी देनी होगी। प्रधानाचार्य द्वारा चैक करने के बाद ही डिटेल को उपनिदेशक कार्यालय को आगे भेजा जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...