कमला नेहरू अस्पताल की गायनी ओपीडी शिफ्ट पर सरकार घिरी, फैसले को तुरंत रद्द करने की मांग

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने कमला नेहरू अस्पताल की गायनी ओपीडी को आईजीएमसी स्थानांतरण करने की सरकार की कड़ी निंदा की है और सरकार से यह अपील करती है कि जो आदेश इसके स्थानांतरण के निकाले है उन्हें तुरंत रद्द किया जाए।

आईजीएमसी में सुविधाओं का अभाव होने की वजह से पिछले कल ऑपरेशन भी कमला नेहरू अस्पताल में किय गए और आज ओपीडी भी कमला नेहरू अस्पताल में चली और गायनी की पर्चियां भी अस्पताल प्रशासन के द्वारा काटी गई और सभी सीनियर चिकित्सक कमला नेहरू अस्पताल में ही बैठे।

मुख्यमंत्री के सलाहकार कह रहे है कि एक ही छत के नीचे हम महिलाओं को सारी सुविधा दे रहे हैं। सलाहकार को यही पता नहीं है कि कमला नेहरू अस्पताल में ही ब्लड बैंक है और जिन सुविधाओं की आप बात कर रहे है वह पहले से ही एक छत के नीचे कमला नेहरू अस्पताल में मिल रही है।

महिला मरीज अगर आईजीएमसी चली जाएगी तो उसे हर जांच के लिए दूसरे मरीजों के साथ लाइन में लगना पड़ेगा।स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार ने भारी भरकम यूजर चार्जेज महिला अस्पताल में और दूसरे अस्पतालों में लोगों के ऊपर लगाकर लोगों को इलाज से भी वंचित किया है।

और सरकार फिर भी यह कह रही है कि मशीनें पुरानी है इतने भारी भरकम यूजर चार्जेज लगाने के बाद भी महिलाओं को बेहतर सुविधाएं देने में सरकार विफल रही है।

सरकार कमला नेहरू अस्पताल में ही तीसरे चरण के भवन का निर्माण करके उसी भवन में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दे और उसी भवन में आईवीएफ केंद्र ,रोबोटिक सर्जरी की सुविधा दे।

जिससे महिलाओं को इधर उधर नहीं भटकना पड़ेगा और निजता के साथ उसका उपचार उसी भवन में हो जिस तरह से पिछले 102 साल से इसी भवन में इलाज हो रहा था।

सरकार अगर इस फैसले को नहीं बदलती है तो जनवादी महिला समिति इसके खिलाफ आंदोलन और तेज करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR करने के दिए आदेश, जानिए क्या है पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  दोहरी नागरिकता पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं...

शराब ठेका बंद करने को लेकर बस्सी पंचायत में दिन-रात धरने पर बैठी महिलाएं

हिमखबर डेस्क  मंडी जनपद के सराज विधानसभा क्षेत्र की बस्सी...

पंचायत चुनाव में जमानत बचाने के लिए चाहिए 6 फीसदी वोट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं और शहरी...

जिला परिषद चेयरमैन का आरक्षण रोस्टर भी जारी, जानें काैन से जिले की सीट आरक्षित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव की...