HRTC बसों पर हो रहे हमलों को लेकर उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री ने दिया बड़ा बयान

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

पंजाब में एचआरटीसी बसों पर हुए हमलों को लेकर हिमाचल प्रदेश सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। डिप्टी मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इस मामले पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक पंजाब में एचआरटीसी बसों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जाती, तब तक पंजाब में 600 बसें नहीं रुकेगी।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अब पंजाब के बस अड्डों पर हिमाचल की बसें पार्क नहीं होंगी। मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से बातचीत की गई है। साथ ही, हिमाचल प्रदेश के डीजीपी ने पंजाब के डीजीपी से भी इस मामले पर चर्चा की है।

सरकार ने केंद्र सरकार के समक्ष इस मुद्दे को उठाने का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि बसों की सुरक्षा, खासकर सवारियों, ड्राइवरों और कंडक्टरों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी इस मुद्दे पर बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में हिमाचल की बसों की तोड़फोड़ की गई है, और इस मामले को लेकर उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री से बात की है। उनका कहना है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान निकाला जाएगा, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...