HPU प्रोफेसर के साथ मारपीट, प्रोफेसर को मिली जान से मारने की धमकी, चार अज्ञात युवकों पर FIR

--Advertisement--

शिमला, 31 अक्टूबर – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के प्रोफेसर के साथ चार युवकों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। प्रोफेसर की शिकायत पर बालूगंज पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है।

मामले के अनुसार प्रदेश विश्वविद्यालय में कंप्यूटर साइंस के प्रोफेसर डॉ नवीन कुमार के साथ चार लड़कों ने मारपीट की है। पुलिस को दी शिकायत में कहा गया कि सोमवार को जब वह यूनिवर्सिटी के फैकल्टी गेस्ट हाउस से गुजर रहे थे तो चार युवकों ने रास्ता रोक मारपीट की। साथ ही गाली-गलोच और जान से मारने की धमकी भी दी।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह मारपीट करने वाले के नाम नहीं जानते हैं, लेकिन शक्ल से इन्हें पहचानते हैं।बहरहाल, पुलिस ने थाना बालूगंज में आईपीसी की धारा 323, 504, 506 व 34 के तहत मामला दर्ज किया और कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...