लड़की से दुष्कर्म कर गर्भवती बनाने के मामले में पुलिस ने जुटाए साक्ष्य, आरोपी फरार

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

लड़की से दुष्कर्म करने और उसे गर्भवती बनाने के मामले में पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने इस वारदात में कई साक्ष्य जुटाए हैं, होटल के कमरे सहित अन्य कमरों से भी कुछ चीजें व बैड शीट्स आदि कब्जे में ली हैं। अभी 2 कमरों में पुलिस टीम जाएगी जहां पर आरोपी ने लड़की को हवस का शिकार बनाया।

पुलिस मामले में बारीकी से छानबीन कर रही है। उधर, गिरफ्तारी के भय से आरोपी मनीष फरार हो गया है। पुलिस को लड़की ने बताया है कि आरोपी मनीष लोअर ढालपुर में एक दुकान में काम करता है और गांधीनगर में रहता है।

मूल रूप से आरोपी कांगड़ा जिले का रहने वाला है। आरोपी ने लड़की पहले भी दुष्कर्म कर गर्भवती बनाया था और मार्च महीने में मनाली में कोई टैबलेट खिलाकर उसका गर्भपात करवाया था, अब फिर से लड़की गर्भवती है। लड़की ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकियां भी दी हैं।

पुलिस ने विभिन्न जगहों पर कमरों में जाकर साक्ष्य जुटाते हुए वीडियोग्राफी भी की है। एसएसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि मामले में बारीकी से छानबीन की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नूरपुर पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 12 वाहन जब्त

नूरपुर पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 12...

पहली बार सुकेत नगरी में ‘कल्चरल परेड’ का भव्य आगाज़, देवभूमि की संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम

हिमखबर डेस्क  राज्यस्तरीय नलवाड़ किसान एवं सुकेत देवता मेले के...

स्कूटी पर आया युवक बोला पुलिस से हूं…और नेपाली से लूट ले गया पांच हजार रुपये

हिमखबर डेस्क  भुंतर कस्बे में एक व्यक्ति ने पुलिस बनकर...

पालमपुर की आरजू मिसेज हिमाचल, मंडी की नीलम ने जीता क्लासिक का खिताब

हिमखबर डेस्क  पालमपुर की 34 वर्षीय आरजू ने मिसेज हिमाचल-2026...