Breaking : हिमाचल की गोविंद सागर झील में डूबे 7 युवक, सर्च ऑपरेशन जारी

--Advertisement--

Image

ऊना, 01 अगस्त – अमित शर्मा

हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी कृत्रिम झील गोविंद सागर में कोलका बाबा गरीब दास मंदिर के समीप 7 लोगों के डूबने की आशंका है। हादसा, 3ः45 से 4ः00 बजे के बीच का बताया जा रहा है। घटनास्थल पर प्रशासनिक अमला पहुंच चुका है।

शुरूआती जानकारी के मुताबिक पंजाब के मोहाली के बनूड गांव के रहने वाले 11 लोग बाबा बालक नाथ मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान बाबा गरीबदास मंदिर के नजदीक गोविंदसागर झील में नहाने के लिए उतर गए। पानी की गहराई का अंदाजा न होने के कारण डूब गए।

डूबने वालों की पहचान रमन पुत्र लाल चंद, पवन पुत्र सुरजीत राम, अरुण पुत्र रमेश कुमार, लव पुत्र लाल चंद, लखवीर पुत्र रमेश कुमार, विशाल पुत्र राजू, शिवा पुत्र अवतार सिंह के तौर पर हुई है। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

बताया जा रहा है कि डूबने वालों में दो सगे भाई हैं। शुरूआती जानकारी ये भी है कि 11 युवक झील में नहाने उतरे थे, इसमें से चार युवक सुरक्षित बाहर लौट आए। सूचना मिलते ही पुलिस व आपदा प्रबंधन की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हुई हैं।

गौरतलब है कि हिमाचल के अधिकांश हिस्सों में मूसलाधार बारिश का क्रम जारी है। पहाड़ी इलाकों में मूसलाधार बारिश के कारण मैदानी इलाकों में नदियों के जलस्तर में अचानक इजाफा हो जाता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...