हिमाचल: कलयुगी बेटे ने तलवार के कई वार से माँ को उतारा मौत के घाट, भाई को भी किया घायल

--Advertisement--

Image

शिमला, 27 जुलाई – जसपाल ठाकुर

राजधानी शिमला के ढली थाना के अंतर्गत जुन्गा इलाके में कलयुगी बेटे ने अपनी माता पर तलवार से कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। सब कुछ इतना तेजी से हुआ कि परिवार के अन्य सदस्य कुछ समझ ही नहीं पाए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। वारदात जुन्गा के ठुण्ड गांव में बीती आधी रात को पेश आई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ठुण्ड निवासी विमला देवी (55) की तीन बेटियां और तीन बेटे हैं। बताया जा रहा है कि उनके पति का एक साल पहले निधन हो चुका है। मृतक महिला के सबसे छोटे बेटे सुनील ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके भाई रामेश्वर (34) ने बीती रात करीब 11:30 बजे माँ बिमला पर तलवार से हमला कर दिया।

मां के चिल्लाने की आवाजें सुनकर बडे भाई प्रकाश चन्द, इनकी पत्नी शकुन्तला, बहन कान्ता शर्मा अपने-अपने कमरे से बाहर आए तो देखा कि रामेश्वर ने मां बिमला देवी जो मकान के ऊपरी मंजिल में सोई थी, के साथ झगडा व लोहे की तलवार से वार कर रहा था।

परिवार के सदस्यों ने रामेश्वर से तलवार छुडवाई। मगर वह मां बिमला पर तलवार से कई वार कर चुका था। तलवार के वार से उसकी माता को गले, मुँह, बाजु व हाथों में चोटें आई। वारदात के बाद रामेश्वर फरार हो गया, जिसे पुलिस ने काबू कर लिया।

थोड़ी देर बाद बिमला देवी ने तलवार के कारण लगी चोटों की वजह से दम तोड़ दिया।बताया जा रहा है कि आरोपी रामेश्वर की दिमागी हालत ठीक नहीं थी और वारदात के समय वह शराब के नशे में धुत था।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके विरुद्ध आईपीसी की धारा 302 व 323 के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में के जा रही है। वहीं मृतका का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...