आर्मी स्कूल की टॉपर बनी उर्वशी ठाकुर, भारतीय विदेश सेवा अधिकारी बनने का सपना

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

हाल ही में सीबीएसई की दसवीं परीक्षा के परिणाम में उर्वशी ठाकुर ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर आर्मी स्कूल का टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है।

उर्वशी ने अंग्रेजी, हिन्दी व साइंस विषयों में 95 प्रतिशत अंक हासिल किए। गणित में 93 अंक हासिल किए। सोशल साइंस में 97 अंक प्राप्त कर ओवरऑल 95 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

उर्वशी के पिता राजेश कुमार आईटीबीपी में एएसआई के पद पर कार्यरत हैं, जबकि मां अरुणा चौहान एक गृहणी है। होशियार बच्ची ने बातचीत के दौरान कहा कि दसवीं कक्षा में ही अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर लिया है। वो भारतीय विदेश सेवा अधिकारी बनना चाहती है।

गौरतलब है कि यूपीएससी की परीक्षा में टॉपर की पसंद भारतीय विदेश सेवा रहती है, लेकिन कुछ समय से ट्रेंड में बदलाव भी आया है। आईएफएस की बजाए आईएएस को भी चुना जाने लगा है। उर्वशी ने बताया कि वो 11वीं कक्षा में भी अपने विषय का चुनाव यूपीएससी की परीक्षा के मद्देनजर करना चाहती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...