वृद्ध लोगों के सहयोग के लिए टोल फ्री नंबर जारी

--Advertisement--

Image

सहायता के लिए टोल फ्री 14567 नंबर  पर किया जा सकता है संपर्क 
चंबा, 26 जुलाई – भूषण गुरुंग
उपायुक्त डीसी राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा वृद्ध लोगों के सहयोग और विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर 14567 टोल फ्री नंबर जारी किया है।
इसके माध्यम से सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के साथ पेंशन संबंधी सहयोग, कानूनी सहायता,सुरक्षा सहायता,घरेलू हिंसा से संबंधित मामले और किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति में सहायता प्राप्त करने के लिए वृद्ध व्यक्ति 14567 पर कॉल करके समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त होने वाली विभिन्न समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर जिला कल्याण अधिकारी के कार्यालय में फील्ड रिस्पांस अधिकारी को भी तैनात किया गया है ।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...