सीएम जयराम ठाकुर: समान नागरिक संहिता अच्छा कदम, प्रदेश में लागू करने का प्रयास करेंगे

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित हिमाचल भवन में स्टेट मीडिया सेंटर का शुभारंभ किया। इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता एक अच्छा कदम है। विचार-विमर्श करने के बाद प्रदेश में इसे लागू करने के प्रयास किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अरविंद केजरीवाल पर भी जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की हिमाचल प्रदेश में कोई स्वीकार्यता नहीं है। अरविंद केजरीवाल शालीनता से बात नहीं कर रहे हैं। हिमाचल में बदले की भावना से काम करने की परंपरा को हमने खत्म किया है। आम आदमी पार्टी के पास हिमाचल में नेतृत्व के नाम पर कुछ भी नहीं है।

सीएम जयराम आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे। उनसे राज्य के हितों से जुडे़ मसले उठाएंगे। प्रदेश में पुलिस बल के सुदृढ़ीकरण और अन्य मामलों पर मदद मांग सकते हैं। जयराम केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण और अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी भेंट कर सकते हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के शिमला और कांगड़ा में हुए दो रोड शो के बाद उनका दिल्ली जाना सांगठनिक दृष्टि से भी अहम है।

शाह को मई में हिमाचल आने का न्योता दे सकते हैं जयराम 

भाजपा मई महीने में हिमाचल प्रदेश में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की एक रैली आयोजित करने जा रही है। अभी इसका स्थान निश्चित नहीं है। वह शाह को हिमाचल आने का भी प्रारंभिक न्योता दे सकते हैं। जून में पीएम नरेंद्र मोदी ने भी हिमाचल प्रदेश आना है तो वह इस संबंध में भी चर्चा कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...