क्‍या ऐसी भी होती है मां : क्रूर महिला ने अपने नवजात बच्‍चे को जिंदा जमीन में गाड़ा

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

मध्‍य प्रदेश के दमोह जिले की किहटा तहसील से दिल को दहला देन वाली घटना सामने आयी है। यहां एक क्रूर मां ने नवजात को जन्म देकर जमीन में गाड़ दिया।

जब उसके रोने की आवाज आई तो गांव की महिलाओं व ग्रामीणों ने उसे वहां से निकाल लिया और तुरंत डायल 100 पर सिविल अस्पताल ले गए। शरीर पर घाव व खून बहने के कारण मासूम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

मां ने जन्म के तुरंत बाद खेत में दफना दिया नवजात शिशु

इस निर्दयी मां ने रानेह थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत विजवार के ग्राम जरौंदा में जन्म के तुरंत बाद खेत में गड्ढा खोदकर अपने नवजात बच्चे को मिट्टी से ढक दिया था। गांव की एक अन्य महिला नन्नीबाई उसी खेत से गुजर रही थी जब उसने एक नवजात के रोने की आवाज सुनी।

कुछ देर बाद ग्रामीण भी वहां पहुंच गए और नवजात को मिट्टी हटाकर बाहर निकाला। रानेह थाना प्रभारी प्रसीता कुर्मी उसे सिविल अस्पताल ले गईं। डाक्टरों की टीम ने नवजात को बाड़मेर मशीन में डालकर इलाज शुरू किया।

अस्पताल पहुंचे नवजात की सांस चल रही थी, लेकिन सिर मिट्टी में दब जाने से कई जगह चोट के निशान थे। वहां से खून बह रहा था।

-डाक्टर ने कहा कि बच्‍चे का जन्म अस्पताल आने से करीब पांच घंटे पहले हुआ था। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई।

-इस मामले में रनेह की थाना प्रभारी प्रसीता कुर्मी का कहना है कि जिसने भी यह हरकत की, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मामला दर्ज कर जांच में लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...