मुंबई के रेलवे स्टेशन उड़ा देंगे, पाकिस्तानी नंबर से आया फोन, नाम बताया इरफान

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

मुंबई पुलिस ने स्थानीय रेलवे स्टेशनों को निशाना बनाने की धमकी भरे संदेश मिलने के बाद प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फोन करने के लिए इस्तेमाल किया गया नंबर पाकिस्तान का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे पुलिस नियंत्रण कक्ष के व्हाट्सएप नंबर पर सुबह लगभग तीन बजे एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम इरफान बताया और कथित तौर पर रेलवे स्टेशनों और एक कार्यालय पर हमले की धमकी देते हुए नागरिकों को नुकसान से बचाने के लिए पांच करोड़ रुपये की मांग की। इसके बाद रेलवे पुलिस ने तुरंत सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि चूंकि कॉल करने वाले ने रेलवे स्टेशनों का जिक्र किया था, इसलिए बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड और डॉग स्क्वाड को महत्वपूर्ण स्थानों पर भेजा गया ताकि क्षेत्रों की तलाशी ली जा सके और उन्हें सुरक्षित किया जा सके। इसके अलावा सभी रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...