हिमखबर डेस्क
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने मई माह से प्रस्तावित बीटैक, बीफार्मेसी, एमटैक, एमफार्मेसी, बीआर्क, एमबीए, एमसीए, बीएचएमसीटी, एमएससी भौतिक विज्ञान व पर्यावरण विज्ञान सहित सभी विषयों की परीक्षा की संभावित तिथियां जारी की हैं।
तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक अनुपम कुमार ठाकुर ने बताया कि नियमित सैमेस्टर व री-अपीयर की परीक्षाएं 29 मई से शुरू होंगी। परीक्षाओं को लेकर सभी तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है व परीक्षा से संबंधित सभी परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था को लेकर शिक्षण संस्थानों को सूचित कर दिया है।

ये परीक्षाएं जुलाई माह के पहले सप्ताह तक चलेंगी। उन्होंने बताया कि संभावित तिथियों को लेकर किसी प्रकार के सुझाव व बदलाव के लिए शिक्षण संस्थान या अभ्यर्थी 14 मई तक तकनीकी विश्वविद्यालय को सूचित कर सकते हैं व उसके बाद 18 मई को परीक्षा की फाइनल तिथियां घोषित की जाएंगी।
परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया जारी
प्रस्तावित नियमित सैमेस्टर और री-अपीयर परीक्षा के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया जारी है। तकनीकी विश्वविद्यालय, संबंधित शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी व री-अपीयर परीक्षा देने वाले 27 अप्रैल तक बिना लेट फीस ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। वहीं 28 अप्रैल के बाद लेट फीस लगेगी, जिसके बारे में विस्तृत जानकारी तकनीकी विश्वविद्यालय की वैबसाइट पर उपलब्ध है।

