नशा तस्करी का भंडाफोड़, हरियाणा रोडवेज की बस में सवार युवक चरस के साथ गिरफ्तार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीएसएल कॉलोनी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस की टीम ने शुकदेव वाटिका के पास नाकेबंदी के दौरान हरियाणा रोडवेज की एक बस में सवार युवक से 245 ग्राम चरस बरामद की है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी का दल नगर परिषद चुनावों के चलते सुरक्षा की दृष्टि से वीरवार रात शुकदेव वाटिका के पास नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रहा था। इसी दौरान पुलिस ने कुल्लू की ओर से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस को चैकिंग के लिए रोका।

बस में सवार यात्रियों की तलाशी ली जा रही थी, इसी दौरान पुलिस ने एक युवक को संदिग्ध पाया। तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से 245 ग्राम चरस बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान कोमल चंद (22) निवासी मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

एसपी विनोद कुमार के बोल

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी विनोद कुमार ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान पूरे जिले में पूरी सक्रियता के साथ चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में पुलिस जीरो टॉलरैंस की नीति अपना रही है और भविष्य में भी नशा तस्करों के खिलाफ इसी तरह सख्ती जारी रहेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...