नाबालिग लड़की की हत्या को लेकर बार एसोसिएशन अम्ब का बड़ा फैसला, काेई नहीं लड़ेगा आरोपी का केस

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

ऊना जिले के उपमंडल मुख्यालय अम्ब स्थित प्रताप नगर में 5 अप्रैल को 15 वर्षीय किशोरी के साथ हुई दरिंदगी को लेकर हर वर्ग में भारी गुस्सा देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि 15 वर्षीय किशोरी को उसी के घर में घुसकर दिनदहाड़े इसी कस्बे के 23 वर्षीय युवक आसिफ मोहम्मद ने बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया था, जिसका खुलासा पुलिस ने महज 48 घंटे के दौरान ही कर दिया।

वहीं इस मामले को लेकर हर वर्ग में भारी आक्रोश है। स्थानीय बार एसोसिएशन ने भी इस मामले पर कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। शुक्रवार को स्थानीय बार एसोसिएशन की आपातकालीन बैठक अध्यक्ष रवि पराशर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में तमाम अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया कि 15 वर्षीय बालिका के साथ दरिंदगी की हदों को पार करने वाले आसिफ मोहम्मद की तरफ से कोई भी केस की पैरवी नहीं करेगा।

बार एसोसिएशन के तमाम सदस्यों ने इस मामले में पुलिस द्वारा त्वरित रूप से की गई कार्रवाई की जमकर सराहना की है।

वहीं उन्होंने मृतक नाबालिगा के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। वहीं बैठक के दौरान बार एसोसिएशन के तमाम पदाधिकारियों और सदस्यों ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत नाबालिगा की आत्मा के लिए भी प्रार्थना की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

19 जनवरी को शाहपुर और दरीणी सब स्टेशन के तहत बिजली बंद

शाहपुर, 18 जून - नितीश पठानियां  विद्युत उपमंडल शाहपुर के...