इंटरनेशनल खेलेंगे हिमाचल के 10 होनहार, एशियन स्वात चैंपियनशिप के लिए टीम घोषित, नेपाल में होगा टूर्नामेंट

--Advertisement--

हिमख़बर डेस्क

हिमाचल के खेल जगत के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवशाली क्षण आया है। स्वात एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के माध्यम से प्रदेश के 10 प्रतिभावान खिलाडिय़ों ने भारतीय राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है।

ये खिलाड़ी नेपाल में होने वाली सातवीं एशियन स्वात (फ्रेंच किक बॉक्सिंग) प्रतियोगिता में तिरंगे का मान बढ़ाएंगे। यह प्रतियोगिता 29 अप्रैल से तीन मई तक नेपाल के काठमांडू विश्वविद्यालय में करवाई जाएगी।

हिमाचल के खिलाडिय़ों का एक साथ इतनी बड़ी संख्या में चयन होना प्रदेश में खेल सुविधाओं और प्रशिक्षण के स्तर को दर्शाता है।

भारतीय महिला टीम का नेतृत्व भी हिमाचल की बेटी को सौंपा गया है। प्रदेश की रेखा को भारतीय स्वात महिला टीम का कैप्टन नियुक्त किया गया है।

वहीं, स्वात संघ हिमाचल प्रदेश की महासचिव संतोषी शर्मा को भारतीय महिला टीम के कोच के रूप में बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

स्वात संघ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष मदन लाल ने सभी चयनित खिलाडिय़ों, कोच और पदाधिकारियों को इस बड़ी उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि यह हमारे खिलाडिय़ों की कड़ी मेहनत और समर्पण का फल है। हमें पूरी उम्मीद है कि हमारे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय रिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और देश व प्रदेश की झोली में पदक डालकर लौटेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...