कृषि विभाग की मदद से किसान हुए लाभान्वित

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयंम

कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेकर आज किसान लाखों रुपए की आमदनी कर रहे हैं। उन्हीं प्रगतिशील किसानों में से एक हैं ग्राम पंचायत बलाह (कोटला) के गांव भेडखडड निवासी विवेक सिंह। जो पिछले 5 सालों से कृषि विभाग के साथ मिलकर अपने खेतों में अनाज ,सब्जी तथा चारे की खेती कर रहे हैं।

उन्होंने पिछले वर्ष धान , मक्की तथा गेहूं का बीज कृषि विभाग द्वारा उपदान पर लिया था। जिससे इन्हें एक लाख रुपए का मुनाफा हुआ । वही मौसमी सब्जियों से भी ये प्रति सीजन 50 हजार रुपए का मुनाफा कमाते हैं।

विवेक सिंह ने बताया कि मैंने 25 कनाल में गेहूं की फसल लगाई है। जिसका बीज भी कृषि विभाग से लिया है। और मैं डेयरी का कार्य करता हूं मेरे पास चार गाय तथा एक भैंस है।

पशुओं के लिए उन्नत किस्म के चारे का उत्पादन करता हूं जिसका बीज भी कृषि विभाग से लेता हूं। और इस वर्ष मैंने राई ग्रास और वरसीन 8 कनाल भूमि में लगाई है। जिससे पशुओं की दुधारू क्षमता बढ़ी है। और डेेयरी से मुझे प्रतिमाह 20 हजार रुपए का मुनाफा हो रहा है । और अपने कृषि के मुनाफे से 40 कनाल भूमि इंदौरा में खरीद रहा हूं।

उसमें भी वैज्ञानिक तरीके से कृषि उत्पादन करूंगा। उन्होंने युवाओं से अनुरोध करते हुए कहा कि अपनी जमीन में कृषि उत्पादन करके मुनाफा कमाए । जिससे बंजर पड़े खेतों को उपयोग में लाया जा सके।

कृषि विकास अधिकारी कोटला डॉक्टर विशाखा पाल ने बताया कि भेडखडड निवासी विवेक एक प्रगतिशील किसान है। तथा कृषि विभाग से समय-समय पर परामर्श लेते रहते हैं। और विवेक अन्य किसानों के लिए एक मिसाल बन कर उभरे हैं। तथा सबके लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...