बेटे से 3.13 ग्राम चिटटा बरामद किए जाने की खबर सुनकर हुई पिता की मौत

--Advertisement--

Image

ऊना- अमित शर्मा

ऊना में अधिकारी अपने बेटे के घर वापिस न लाैटने से परेशान हो गया और बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने के लिए सिटी पुलिस चौकी में पहुंचा। पुलिस कार्रवाई में जुटी थी। कि इतने में सिटी पुलिस चौकी की तरफ से अधिकारी के बेटे के बारे में जानकारी जुटाने के लिए वायरलैस से पुलिस थाना व चौकियों में संपर्क किया जा रहा था। इतनें में सिटी चौकी को हरोली पुलिस थाना से जानकारी मिली की ऊना के एक युवक को 3.13 ग्राम चिटटा सहित दबाेचा है।

उसी समय अधिकारी को भी किसी का फोन आया। फोन सुनते ही अधिकारी फर्श पर गिर गया। इसके बाद अधिकारी को तत्काल उपचार के लिए ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में ले जाया गया। यहां पर मेडिकल अधिकारी ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक अधिकारी का शव अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अधिकारी का बेटा घर से दोपहर को गया था। जब सांय तक घर वापिस नहीं लौटा और फोन भी नहीं उठा रहा था। तो मजबूरन उसकी तलाश करने के लिए सिटी पुलिस चौकी में अधिकारी एक व्यक्ति के साथ गया था। लेकिन वहां पर जाकर अपने बेटे के बारे में उन्हें जानकारी मिली तो वह परेशान हो गए और अचानक सिटी चौकी में ही फर्श पर गिर गए।

इसके बाद उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी पुष्टि जिला के एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है। जबकि चिट्टा आरोपित युवक को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...