हिमाचल में मौसम ने बदली करवट, लाहुल व मनाली की पहाड़‍ियों में हल्का हिमपात

--Advertisement--

Image

कुल्लू- आदित्य

हिमाचल प्रदेश में मौसम के करवट बदलते ही जिला लाहुल स्पीति व पर्यटन नगरी मनाली की चोटियों पर बर्फ के फाहे गिरने का क्रम शुरू हो गया है। इस कारण प्रदेशभर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है व मौसम ठंडा हो गया है। ऊंचाई वाले क्षेत्र में लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है।

रोहतांग दर्रे के दोनों ओर घाटियों में सुबह से बारिश हो रही है, जिससे सभी मार्गों पर पत्थर व मलबा गिरने से सफर जोखिम भरा हो गया है। गुलाबा से रोहतांग तक जगह-जगह भूस्खलन हुआ है। लेकिन मार्ग अभी बहाल है। ग्रांफू काजा मार्ग पर भी भूस्खलन होने से सफर जोखिमभरा हो गया है। मनाली-लेह मार्ग के बारालाचा दर्रे के आसपास बर्फबारी शुरू हो गई है। लेकिन वाहनों की आवाजाही अभी सुचारू है।

मनाली की ऊंची चोटियों मकरवे, शिकरवे, सेवन सिस्टर पीक, लद्दाखी पीक, पतालसू पीक, हनुमान टिब्बा, देउ टिब्बा, व्यास कुंड, दशौहर, भुगू झील, हामटा पास और शिरघन तुंग पर हल्का हिमपात हुआ है। चोटियों पर हल्के हिमपात से मनाली का मौसम ठंडा हो गया है। लाहुल की ओर बारालाचा, शिंकुला, कुंजुम, लेडी आफ केलंग, बड़ा व छोटा शीघ्री ग्लेशियर, चंद्रभागा रेंज सहित समस्त ऊंची चोटियों में बर्फबारी का क्रम शुरू हो गया है।

दूसरी ओर इन दिनों मनाली में सेब तुड़ान व लाहुल में गोभी का सीजन चल रहा है। लगातार जारी बारिश ने इन किसानों बागवानों की भी दिक्कत बढ़ाई है। मनाली के एसडीएम डॉक्टर सुरेंद्र ठाकुर ने मौसम के मिजाज को देखते हुए ट्रैकर सैलानियों को ऊंचे क्षेत्रों में न जाने का आग्रह किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...