कांगड़ा: दो परिवारों के बीच जमीन विवाद में चले तेजधार हथियार, नाक व बाजू पर गंभीर चोटें

--Advertisement--

Image

कांगड़ा- राजीव जसबाल 

नगर पंचायत दौलतपुर चौक में जमीन विवाद के चलते दो परिवारों में लड़ाई होने पर व्यक्ति की नाक और बाजू पर गंभीर चोट आने पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ क्रास केस दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, जसवीर सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी दौलतपुर चौक, जो कि यू ट्यूब ब्लागर है, ने शनिवार को दौलतपुर चौक पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है कि संदीप पुत्र महेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह पुत्र महेंद्र सिंह व रक्षा देवी पत्नी महेंद्र सिंह निवासी दौलतपुर चौक के साथ भूमि विवाद है।

शनिवार देर रात को आरोपितों ने इसके घर आकर इसे व इसकी मां को पीटा व गाली गलौज कर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी दोनों बाजुओं में चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं, प्रदीप सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी दौलतपुर चौक वार्ड नंबर पांच की शिकायत पर जसवीर सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी दौलतपुर चौक वार्ड नं-5 के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। शनिवार देर रात यह अपने घर जा रहा था।

जब यह आरोपित के घर के पास पहुंचा तो आरोपित जसवीर सिंह ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। उसके भाई संदीप सिंह ने इसे बचाने की कोशिश की तो आरोपित ने उस पर भी हमला कर दिया। इससे इनको गंभीर चोटें आई हैं। इसकी पुष्टि जिला के एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...