सड़क किनारे रेहड़ी-फहड़ी लगाने पर लगेगा 2 से 10 हजार का जुर्माना

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जस्वाल 

स्मार्ट सिटी धर्मशाला में अब सड़क किनारे रेहड़ी-फहड़ी लगाने वाले लोगों पर नगर निगम सख्त हो गया है। यदि अब कोई व्यक्ति बिना लाइसेंस के सड़क किनारे रेहड़ी फहड़ी लगाता है तो नगर निगम धर्मशाला द्वारा उनसे 2 से 10 हजार का जुर्माना वसूला जाएगा।

जानकारी के अनुसार बिना वेणिं्डग लाईसेंस रजिस्ट्रेशन के शहर में रेहड़ी फहड़ी लगी तो उसका पहली बार 2000 का चालान, दूसरी बार 5000 का व तीसरी बार 10 हजार का चालान व साथ में वस्तुओं को बिना वापिसी पाॅलिसी के उठा लिया जाएगा।

इसके अलावा अगर रजिस्ट्रेशन रेहड़ी वाले भी शर्तों व नियमों की अवहेलना करते हैं तो उन्हें भी पहली बार 100 रुपए का चालान, दूसरी बार 5000 तीसरी बार व चैथी बार उल्लंघन करने पर उनका लाइसेंस 3 महीने के लिए निलंबित कर दिया जाएगा व पांचवी बार उसका लाइसेंस ही रद्द कर दिया जाएगा।

नगर निगम की माने तो यदि कोई व्यक्ति रेहड़ी फहड़ी लगाता है तो वह सड़क से कम से कम एक मीटर की दूरी पर होनी चाहिए। शहर में रेहड़ी फहड़ी लगाने के लिए उनकी निगम के पास रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 7 मार्च से बरसेंगे बादल, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में चल रहे सूखे दौर के...

शादीशुदा महिला दो दिनों से लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के जटेर गांव की एक विवाहिता...

अवैध खनन माफिया के खिलाफ कसा शिकंजा, इंदौरा व रे में जब्त किए गए 4 वाहन

नूरपुर - स्वर्ण राणा  पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत अवैध...