रामपुर में भारी भूस्‍खलन से राष्‍ट्रीय राजमार्ग-पांच बंद, दो दिन से गिर रहे थे पत्‍थर

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में किन्‍नौर के बाद अब रामपुर के ज्‍यूरी में पहाड़ दरका है। सोमवार सुबह करीब 9 बजे रामपुर के जयूरी में भारी भूस्‍खलन होने से राष्ट्रीय राजमार्ग 5 पूरी तरह से ठप हो चुका है। जिस कारण जिला किन्नौर को जाने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। राहत वाली खबर यह रही कि इससे किसी प्रकार के जानी नुकसान नहीं हुआ है, क्योंकि वहां पर पहले ही पुलिस जवानों को तैनात कर रखा था।

इस स्थान पर पिछले दो दिनों से बार बार पत्थर गिर रहे थे, जिस पर एहतियात के तौर पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी। पहाड़ी से इतना अधिक मलबा व पत्थर गिरे हैं कि सड़क को बहाल करने में विभाग को भी पसीना बहाना पड़ रहा है, हालांकि इसके लिए मशीनों का भी प्रयोग किया जा रहा है।

सड़क के बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। इस कारण वहां से फंसे हुए वाहन चालकों को कई तरह की परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। जिला किन्नौर को जोड़ने वाली सड़क पर बार बार हो रहे लैंडस्लाइड से लोगों की दिक्कतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। जिला के लोगों के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-5 एक बहुत ही महत्वपूर्ण सड़क है।

बीते माह किन्‍नौर जिला में पहाड़ दरकने से छह वाहन मलबे की चपेट में आकर दब गए थे। इसके बाद प्रशासन व सरकार सतर्क हो गई है। इसी सतर्कता के कारण आज कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। प्रशासन ने पहले से ही यहां नजर रखने के लिए पुलिस के जवान तैनात किए थे। खतरे को भांप कर पुलिस के जवानों ने वाहनों को रोक दिया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...