पीएम मोदी बोले, मंडयाली धाम कर रहा हूं मिस, क्या आज भी वैसा ही है स्वाद, सीएम जयराम की कर गए तारीफ

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

हिमाचल प्रदेश के लक्षित आबादी के कोविड वैक्‍सीनेशन के लक्ष्‍य को हासिल करने पर पीएम मोदी ने राज्‍य के लोगों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान कहा कि वह मंडयाली धाम को बहुत मिस कर रहे हैं। क्या मंडयाली धाम का स्वाद आज भी वैसा ही है, जैसा कि कुछ साल पहले तक हुआ करता था। मंडी जिला के थुनाग के दयाल सिंह, कुल्लू के मलाणा की निरमा देवी व लाहुल स्पीति के नवांग उपासक से टीकाकरण की सफलता को लेकर संवाद करते हुए कहा जो जज्बा पहली डोज को लेकर दिखाया है, दूसरी डोज में बरकरार रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मंडी में बहुत आना जाना रहता था। अकसर मंडयाली धाम का स्वाद चखते थे। उन्होंने सराज हलके के थुनाग के दयाल सिंह से पूछा टीकाकरण में ग्रामीण क्षेत्रों में किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा। मोदी ने कहा सराज हलके के रहने वाले जयराम ठाकुर प्रदेश को नेतृत्व दे रहे हैं। आपने टीकाकरण को बढ़ावा देकर सराहनीय काम किया है। इसे देख लगता है कि सराजियों ने पूरा जिम्मा अपने कंधे पर उठा लिया है।

कुल्लू के मलाणा में टीकाकरण को लेकर किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा। माेदी ने इसको लेकर निरमा देवी से जानकारी हासिल किया। निरमा ने बताया टीकाकरण के लिए पहले जमदग्नि की अनुमति लेनी पड़ी। छह घंटे पैदल चलकर राेपवे से वैक्सीन मलाणा गांव पहुंचाई।

मोदी ने लाहुल स्पीति के नवांग उपासक से पूछा अटल टनल रोहतांग शुरू होने के बाद लाहुल के लोगों के जीवन में क्या बदलाव आया है। नवांग उपासक ने बताया टनल शुरू होने के बाद यहां के लोगों की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है। पहले कुल्लू जाने के लिए दो दिन पहले से सोचना शुरू कर देते थे। रोहतांग दर्रे में फंसने का डर रहता था। अब दो घंटे में कुल्लू पहुंच रहे हैं। पर्यटन बढ़ा है। किसान व बागवानों के उत्पाद आसानी से मार्केट तक पहुंच रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...