कैबिनेट फैसले: अभी नहीं खुलेंगे स्‍कूल, मल्‍टी टास्‍क वर्कर्स के आठ हजार पद भरेंगे

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में अभी स्कूल नहीं खुलेंगे, परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी। इसके अलावा सरकार ने शिक्षा विभाग में मल्टी टास्किंग वर्कर्स के 8000 पदों को भरने का निर्णय लिया है। भर्ती होने वाले इन कर्मचारियों में पचास फीसद के लिए अलग से व्यवस्था होगी।

सचिवालय में आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार ने शिक्षा विभाग से जुड़े कई विषयों को मंजूरी प्रदान की है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार ने स्कूल खोलने को लेकर चल रही यथावत स्थिति को जारी रखने का निर्णय लिया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रेजेंटेशन में बताया गया कि स्कूल खोलना अभी उचित नहीं रहेगा, जो स्थिति चल रही है उसे यथावत रखा जाए यानी अभी स्कूल नहीं खुलेंगे।

मंत्रिमंडल की बैठक में पिछले दिनों मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा मंडी जिला के कोटली में एसडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा को मंजूरी प्रदान की है। मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार ने करीब दो दर्जन स्कूलों का दर्जा बढ़ाने का निर्णय लिया है।

हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल की महत्‍वपूर्ण बैठक सुबह 11 बजे शुरू हुई। बैठक में कुल 25 एजेंडा आइटम पर चर्चा हुई। इसके अलावा स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की ओर से विस्‍तृत प्रेजेंटेशन दी गई। स्वास्थ्य विभाग पहले से ही हिमाचल में स्कूलों को खोलने के पक्ष में नहीं था। विभाग ने सरकार को अवगत करवा दिया था कि एक सप्ताह तक स्कूल खोलना टाला जाए। इसके अतिरिक्त छह सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संवाद कार्यक्रम पर मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा हुई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...