माकड़ी ग्राम पंचायत में एकदिवसीय वित्तीय एवं डिजिटल कैशलेस बैंकिंग शिविर का आयोजन हुआ

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक समिति शाखा ग्वाल थाई के सौजन्य से शुक्रवार को माकड़ी ग्राम पंचायत के गांव माकडी में एकदिवसीय वित्तीय एवं डिजिटल कैशलेस बैंकिंग शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर की अध्यक्षता ग्राम पंचायत मकड़ी की प्रधान अंजू बाला ने की । इस शिविर में लोगों को कैशलेस से संबंधित जानकारी दी गई । तथा साथ ही कैशलेस के महत्व के बारे में लोगों को समझाया गया ।

शिविर में सहकारी बैंक गोलथाई शाखा के प्रबंधक संजीव कुमार ने लोगों को डिजिटल लेनदेन की जानकारी दी । उन्होंने उपस्थित जनसमूह को वित्तीय लेनदेन भिन्न-भिन्न डिजिटल, जैसे एटीएम, गूगल पे, भीम एप, फोन पे आदि पर पैसा आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने शिक्षित बेरोजगार युवाओं से आग्रह किया कि सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न ऋण योजनाओं मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना प्रधानमंत्री मुद्रा योजना पशुपालन क्रेडिट कार्ड को बैंक द्वारा भिन्न-भिन्न ऋण योजनाओं का लाभ अपनी आवश्यकतानुसार लेकर स्वरोजगार शुरू करने का आग्रह किया।

उपस्थित मातृशक्ति से अनुरोध किया गया कि स्वयं सहायता समूह बनाएं अपना बैंक खुद चलाएं तथा बैंक से ऋण लेकर स्वरोजगार शुरू करने का आह्वान भी किया l

शिविर में मकड़ी पंचायत की प्रधान श्रीमती अंजू बाला चंचला देवी राम कृष्ण प्रताप सिंह इत्यादि विशेष रूप से उपस्थित रहे l

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...