देहरा को जिला बनाने की पैरवी करें विधायक, वरना कांग्रेस करेगी धरना : हरिओम

--Advertisement--

Image

देहरा- शीतल शर्मा

एक बार फिर जिलों का जिन बाहर निकला है। लेकिन देहरा का नाम गायब है। वहीं देहरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने हरिओम शर्मा ने भी संघर्ष का बिगुल बजाने का एलान कर दिया है।

उन्होंने कहा कि विधायक खुद को सीएम जयराम ठाकुर का हनुमान बताते है, लेकिन जिला की मांग नहीं रख पाए। आखिर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के मुद्दे पर भी चुप हो जाते हैं। कांग्रेस नेता हरिओम शर्मा ने कहा कि इस वक्त ज्वालामुखी के विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के अध्यक्ष रमेश धवाला भी चुप हैं।

जसवां परागपुर के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री बिक्रमठाकुर भी चुप क्यों है। हमीरपुर के सांसद व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी चुप क्यों है। हरिओम शर्मा ने कहा कि जिस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व इतने प्रतिभाभान लोग कर रहें हों वहां जनता को सड़क पर उतर कर संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़े, यह बेहद शर्मनाक बात है।

हरिओम शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देहरा को जिला बनाने व देहरा में सेंट्रल यूनिवर्सिटी शीघ्र बनाने के मुद्दे पर धरना प्रदर्शन शुरू करने जा रही है। वहीं हरिओम शर्मा ने सुलह से कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक जगजीवन पाल के ऊपर बीजेपी कार्यकर्ता द्वारा किए गए हमले की कड़ी निंदा की।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी डीसी कांगड़ा को इस मुद्दे पर ज्ञापन सौंपने जा रही है। हरिओम शर्मा ने कहा कि यह साबित हो गया है कि बीजेपी गुंडों की पार्टी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...