नयना देवी विधानसभा क्षेत्र में हुआ सबका एक समान विकास- राम लाल ठाकुर

--Advertisement--

Image

नयना देवी- सुभाष चंदेल

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य, पूर्व मंत्री व विधायक श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र राम लाल ठाकुर ने आज ग्राम पंचायत कचौली के चिल्ला, ग्राम पंचायत राजपुरा, कोठीपुरा जन समस्याओं को सुना और मस्थानीय जनता ने अपने विधायक का जोरदार स्वागत किया।

समारोह में जनता को संबोधित करते हुए विधायक रामलाल ठाकुर ने कहा कि उन्होने बिना किसी भेदभाव और पक्षपात के सबके समान विकास के लिए हमेशा से प्रयास किए हैं आगे भी करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के निदान हेतू प्रतिबद्ध रहकर कार्य किया है। कोरोना के खतरे के प्रति लोगों को आगाह करते हुए विधायक रामलाल ठाकुर ने कोरोना काल के दौरान किए गए कार्यो की संक्षिप्त रिपोर्ट जनता से सांझा की तथा कोरोना की तीसरी लहर से सावधान रहने का आह्वान भी किया।

विधायक ने लोगों को विशेषकर बच्चों को संभावित खतरे के प्रति आगाह किया। विधायक रामलाल ठाकुर ने ग्राम पंचायत कचौली में विधायक निधि से हुए विकास कार्यों की जनता से समीक्षा भी की।। विधायक निधि से पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों पर लगभग 9 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत की है। विधायक ने सभी से आग्रह किया कि यह सुनिश्चित करें कि यह सारा पैसा ईमानदारी से लगे।

लोगों की मांग पर विधायक रामलाल ठाकुर ने लिंक रोड जणौटा- जौहड़ी के लिए 1 लाख 25 हजार रुपए तथा युवक मंडल चिल्ला को जिम हेतू धनराशि स्वीकृत की।

विधायक राम लाल ठाकुर ने सामुदायिक भवन चिल्ला के लिए भी धनराशि देने की घोषणा की। ग्राम पंचायत कोठीपुरा में विधायक निधि के तहत 7 लाख 60 हजार रुपए की राशि जारी की गई है। जनता से मुखातिब होते हुए विधायक ने कहा कि आज सरकार की नीतियों के कारण मँहगाई अपने चरम पर है।

किसानों पर मँहगाई की सबसे ज्यादा मार पड़ी है, खाद तथा अन्य छिड़काव की दवाईयां 60% तक महंगी हो गई हैं। किसानों की आय दोगुना करने की बात करने वाली भाजपा सरकार आज किसानों के प्रति बेपरवाह हो गई है। आज किसान लगभग 10 महीने से धरने पर बैठे हैं, लेकिन सरकार अपने हठ पर बेशर्मी से अड़ी हुई है।सरकार को यह काले कृषि कानून वापस ले लेने चाहिए।

इस मौके पर अधिवक्ता सरपाल ठाकुर, पूर्व महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी, श्याम लाल चौधरी पूर्व महासचिव जिला कांग्रेस, महेंद्र सिंह प्रधान ग्राम पंचायत कचौली, कुलदीप ठाकुर, अमित शर्मा, एडवोकेट स्वतंत्र ठाकुर, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुलवीर भड़ौल, पूर्व प्रधान कोठीपुरा, किरपा राम शर्मा, देवी, रेखा देवी बीडीसी सदस्य, सरवण ठाकुर, रोशन लाल उप प्रधान कचौली, बाबूराम , नाजर सिंह, रतन लाल, सुरेंद्र पाल शर्मा, इत्यादी गणमान्य लोग मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...