अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, कार चालक ने तैरकर बचाई जान

--Advertisement--

Image

मंडी-नरेश कुमार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर में धनोटू-बग्गी मार्ग पर शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बीएसएल नहर में जा गिरी है। कार में एक व्यक्ति के सवार होने की बात सामने आ रही है। जो सुरक्षित बाहर निकल गया है।

हादसे के बाद कार काफी दूर तक पानी में बहती रही और बाद में डूब गई। जब नहर किनारे से जा रहे लोगों की नजर बहती कार पर पड़ी तो उन्होंने रस्सी डालने का प्रसास किया लेकिन इसमें वह कामयाब नही हो सके।

कुछ लोगों ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। शनिवार दोपहर तक कार हादसे को लेकर थाना बीएसएल कॉलोनी में कोई भी सूचना प्राप्त नहीं हुई है। थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया पुलिस अपने स्तर पर भी मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

केदारनाथ धाम को हिमाचल से मिला बड़ा तोहफा, समाजसेवी महेन्द्र शर्मा ने दान में दिए 1 करोड़ रुपए

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गांव बढेड़ा राजपूतां...

BTech से लेकर MBA तक…HPTU ने जारी की परीक्षाओं की संभावित तिथियां, जानें कब से शुरू होंगे पेपर

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने मई माह...

नशा तस्करी का भंडाफोड़, हरियाणा रोडवेज की बस में सवार युवक चरस के साथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को...