सत्ता के नशे में चूर मुख्यमंत्री व मंत्री जनसभाओं में उड़ा रहे कर्मचारियों की धज्जियां : अभिषेक राणा

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

भाजपा के मंत्रियों द्वारा आए दिन सरकारी कर्मचारियों में पुलिस वालों के ऊपर टिप्पणियों के वीडियो जारी हो रहे हैं, जिस पर प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया अध्यक्ष व प्रवक्ता अभिषेक राणा ने प्रहार करते हुए कहा कि इस तरह से भरी जनसभाओं में सरकारी कर्मचारियों, अध्यापकों व पुलिस वालों का भद्दा मजाक उड़ाना बिल्कुल असहनीय है। बीते दिनों भाजपा मंत्री महेंद्र सिंह ने देश का भविष्य बनाने वाले अध्यापकों पर टिप्पणी की थी, जिससे संपूर्ण अध्यापक समाज में रोष है एवं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी पुलिस वालों का मजाक उड़ा रहे हैं।

इस तरह से प्रदेश भर में सरकारी कर्मचारियों का मजाक उड़ाते हुए भाजपा के नेताओं को यह बिल्कुल भी महसूस नहीं हुआ कि यह वही लोग हैं, जिन्होंने कोरोना महामारी के समय जनता की डटकर सेवा की। पुलिस वालों ने अपने घर और परिवार को छोड़कर सड़कों पर दिन-रात अपनी जान जोखिम में डालकर पहरेदारी की। जनता को हर प्रकार की मदद मुहैया करवाने वाले यह कर्मचारी ही थे, जिनका आज सरेआम मजाक उड़ाया जा रहा है।

राणा ने कहा कि आगामी चुनावों में जनता यह सब भली भांति देख और सुन रही है एवं कर्मचारियों में भी इस बात को लेकर रोष है। जिसका सामना इस सरकार को आगामी चुनावों में करना पड़ेगा। जुमले और झूठे वादों से जनता को मूर्ख बनाने वाले एवं जिम्मेदार और कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारियों का मजाक उड़ाने वाले इन नेताओं को आगामी उपचुनावों और विधानसभा चुनावों में जनता कड़ा जवाब देगी और बोले गए एक-एक कथन का हिसाब जरूर करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...