एचआरटीसी: तीन साल का अनुबंध सेवाकाल पूरा करने वाले 303 परिचालक और 61 चालक नियमित

--Advertisement--

Image

निगम प्रबंधन ने नियमित किए गए इन चालक-परिचालकों को निर्देश दिए हैं कि वह कार्यालय में औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सेवाएं देते रहें।

व्यूरो, रिपोर्ट 

हिमाचल पथ परिवहन निगम ने तीन साल का अनुबंध कार्यकाल पूरा करने वाले चालकों और परिचालकों को नियमित कर दिया है। इनमें 31 मार्च को 3 साल पूरे करने वाले 303 चालक और 61 परिचालक (टीएमपीए) शामिल हैं।

निगम प्रबंधन ने वीरवार को इस बारे में अधिसूचना जारी की है। यह कर्मचारी चार माह से नियमित करने के आदेशों का इंतजार कर रहे थे।

चालक-परिचालक यूनियन का प्रतिनिधिमंडल इस संबंध में परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह और निगम प्रबंधन से भी मिला। मंत्री के आश्वासन के बाद निगम प्रबंधन ने यह आदेश जारी किए हैं।

निगम प्रबंधन ने नियमित किए गए इन चालक-परिचालकों को निर्देश दिए हैं कि वह कार्यालय में औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सेवाएं देते रहें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...