एनडीए परीक्षा में आदित्य देशभर में प्रथम, परिवार की लगातार चौथी पीढ़ी सेना में करेगी सेवा

--Advertisement--

Image

आदित्य के परिवार से लगातार चौथी पीढ़ी सेना में सेवा करेगी। उनके पिता कर्नल रविपाल सिंह राणा इस समय सेना में सेवाएं दे रहे हैं। दादा वेद प्रकाश राणा भी सेना में रहे हैं और 1971 के युद्ध में भाग ले चुके हैं। 

ऊना, अमित शर्मा 

नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) की प्रवेश परीक्षा में हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के बाथड़ी गांव के आदित्य सिंह राणा ने देश में पहला स्थान अर्जित कर प्रदेश का नाम रोशन कर दिया। यूपीएससी की ओर से नतीजे घोषित किए गए।

आदित्य ने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद एसएसबी साक्षात्कार उत्तीर्ण करने वाले 486 विद्यार्थियों में बाजी मारते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। आदित्य के परिवार से लगातार चौथी पीढ़ी सेना में सेवा करेगी।

उनके पिता कर्नल रविपाल सिंह राणा इस समय सेना में सेवाएं दे रहे हैं। दादा वेद प्रकाश राणा भी सेना में रहे हैं और 1971 के युद्ध में भाग ले चुके हैं। उसके परदादा ब्रिटिश इंडियन आर्मी में थे और द्वितीय विश्वयुद्ध में भाग ले चुके हैं।

आदित्य के नाना कर्नल अजमेर सिंह कंवर भी 35 साल भारतीय सेना में रहे हैं। आदित्य ने 2016 में राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (आरआईएमसी) देहरादून में प्रवेश किया था। वहां से जमा दो की कक्षा उत्तीर्ण करने के साथ एनडीए के लिए तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया। वह आरआईएमसी का बेहतरीन छात्र रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...