लुटेरा गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, देसी कट्टा व जिंदा कारतूस भी बरामद

--Advertisement--

Image

नालागढ़, सुभाष चंदेल

 

बद्दी पुलिस ने देसी कट्टे की नोक पर लूटपाट करने वाले एक गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस को एक देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है।

 

आरोपी बद्दी में कट्टे के दम पर गरीब लोगों और कामगारों से उनके मोबाइल फोन और पैसे लूट लेते थे। वहीं पुलिस को शक है कि हाल ही में बद्दी में ही बीते माह एक सब्जी विक्रता से 22 हजार की नकदी व मोबाइल छीनने के मामले में भी यही लोग संलिप्त रहे होंगे।

 

सब्जी विक्रेता से लूटपाट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसके बाद से यह लुटेरों का गिरोह जिला पुलिस की रडार पर था।

 

पुलिस द्वार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान उत्तम कुमार निवासी जिला सीतापुर, सोनू पांडे निवासी गांव मंजोश जिला जामोई, हर्षदीप निवासी गांव कोठी तहसील सरकाघाट, जिला मंडी व सन्नी कुमार निवासी गांव चामथा, जिला समस्तीपुर के रूप में हुई है।

 

इन चारों शातिरों ने बद्दी में देसी कट्टे की नोक पर मोबाइल स्नैचिंग व बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया था। डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों को जल्द कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

 

रिमांड के दौरान इन चारों से और कई वारदातों को अंजाम देने की बातें सामने आने की संभावना है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...