हिमाचल में फिर हटेंगी बंदिशें, CM ने 7 को बुलाई मंत्रिमंडल की बैठक

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

 

हिमाचल में लगी बंदिशों को फिर 7 जुलाई से हटाया जा सकता है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इसके लिए मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है, जिसमें कोविड-19 के ताजा हालात को लेकर चर्चा होगी।

 

बैठक में शीतकालीन स्कूलों में शिक्षकों को बुलाए जाने के बाद बड़ी कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बुलाने का निर्णय लिया जा सकता है। इसमें प्रमुख रूप से बोर्ड की कक्षाओं के उन विद्यार्थियों को स्कूल बुलाया जा सकता है, जिनका अध्ययन कार्य प्रभावित हो रहा है।

 

विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों को भरने लग सकती है मोहर

इसी तरह सामाजिक समारोह व धार्मिक आयोजनों को लेकर लगी बंदिशों को आंशिक या पूरी तरह से हटाने पर भी निर्णय लिया जा सकता है। मौजूदा समय में घर के अंदर कार्यक्रम आयोजित करने पर 50 और खुले में 100 लोगों को बुलाने की अनुमति दी गई है।

 

इसी तरह धार्मिक स्थलों को भले ही दर्शनों के लिए खोल दिया गया हो, लेकिन यहां पर भजन, कीर्तन व जागरण सहित अन्य धार्मिक आयोजन को सामूहिक रूप से करने की अनुमति नहीं है। इसके अलावा कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों पर भी बैठक में चर्चा होने की संभावना है। बैठक में विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों को भरने तथा मुख्यमंत्री की तरफ से की गई घोषणाओं पर भी मोहर लग सकती है।

 

स्वर्ण जयंती समारोह रथ यात्रा पर फैसला संभव

बैठक में सार्वजनिक परिवहन सेवा को पूरी क्षमता के साथ चलाने की अनुमति भी दी जा सकती है तथा बंद पड़े बसों के रूटों को फिर से बहाल किया जा सकता है। हालांकि कोविड-19 प्रोटोकॉल को अभी भी जारी रखा जाएगा, जिसमें नो मास्क-नो सर्विस फार्मूला लागू रहेगा।

 

बैठक के दौरान प्रदेश में कोरोना टीकाकरण अभियान की समीक्षा भी की जाएगी। हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती समारोह वर्ष के दौरान निकाली जाने वाली रथ यात्रा पर भी सरकार निर्णय ले सकती है।

 

पहले यह रथ यात्रा 15 अप्रैल से निकाली जानी थी लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...