10 करोड़ 5 लाख में नीलाम हुए बिलासपुर जिला के टोल बैरियर

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

 

राज्य कर व आबकारी विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश टौल अधिनियम, 1975 के अंतर्गत जिला में स्थापित टौल नाकाओं पर टौल बसूली करने की प्रक्रिया के अंतर्गत प्रावधानों के अनुसार जिला मुख्यालय में नीलामी-सह-निविदा द्वारा अमल में लाई गई ।

 

कार्रवाई की अध्यक्षता उपायुक्त पंकज राय ने की, इस अवसर पर भारतीय संयुक्त आयुक्त राज्य कर व आबकारी राकेश भारती, उडन दस्ता, मध्य क्षेव, ऊना बतौर समाहता अनुपन कुमार सिंह, उपायुक्त राज्य कर व आबकारी जिला मण्डी बतौर पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

 

राज्य कर एवं आबकारी उपायुक्त मनोज डोगरा ने बताया कि कार्रवाई के दौरान बिलासपुर जिला के नाकाओं के लिए विभिन्न इच्छुक उम्मीदवारों द्वारा बोलियां व निविदाएं डाली गई। जिसके अंतर्गत नाकाओं के लिए सबसे अधिक बोली 10 करोड़ पांच लाख रमेश चौहान की ओर से लगाई गई, जोकि इन नाकाओं के लिए पिछले वर्ष लगाई गई बोली से 43 प्रतिशत अधिक है साथ ही इन नाकाओं के लिए इस वर्ष के लिए निर्धारित किए आरक्षित मूल्य 7 करोड़ 60 लाख 98 हजार रुपये से 32.07 प्रतिशत तक अधिक है।

 

इस टोल नीलामी की अवधि 1 जुलाई 2021 से शुरू होकर 31 मार्च 2022 तक रहेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...