बाजार में 20, डिपुओं में सिर्फ 2 से 3 रुपये घटे सरसों तेल के दाम, राशनकार्ड धारकों को नहीं मिली राहत

--Advertisement--

Image

प्रदेश में साढ़े 18 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता हैं, जिन्हें डिपो में सस्ता राशन मिलता है। खाद्य आपूर्ति निगम से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश सरकार ने हरियाणा की सरकारी एजेंसी को सरसों के तेल का टेंडर दिया था।

शिमला, जसपाल ठाकुर

 

बाजार में सरसों तेल के दाम में प्रति लीटर 20 रुपये की कमी आई है, लेकिन प्रदेश सरकार ने डिपुओं में मिलने वाले तेल के  दाम मात्र 2 से 3 रुपये प्रति लीटर कम करके साढ़े 18 लाख राशनकार्ड परिवारों के साथ मजाक किया है।

 

दो महीने पहले सरकार ने सरसों के तेल के दाम में करीब 50 रुपये बढ़ोतरी की थी। जब दाम बढ़ाने की चौतरफा निंदा हुई तो सरकार ने तेल की कीमतों में मात्र 2 से 3 रुपये कम कर दिए।

प्रदेश में साढ़े 18 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता हैं, जिन्हें डिपो में सस्ता राशन मिलता है। खाद्य आपूर्ति निगम से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश सरकार ने हरियाणा की सरकारी एजेंसी को सरसों के तेल का टेंडर दिया था।

 

मई में बीपीएल उपभोक्ताओं को 155 रुपये प्रति लीटर सरसों तेल दिया गया। अब इसे 152 रुपये प्रतिलीटर किया है। एपीएल उपभोक्ताओं को 160 रुपये लीटर के बजाय 158 रुपये लीटर और करदाताओं को 180 रुपये के बजाय 178 रुपये प्रतिलीटर दिया जाएगा।

इस महीने 11 किलो आटा 6 किलो चावल मिलेंगे 
प्रदेश सरकार ने जुलाई के लिए राशन की अलाटमेंट कर दी है। इस महीने 11 किलो आटा और 6 किलो प्रति राशनकार्ड पर चावल मिलेगा। जून में भी उपभोक्ताओं को इतना ही राशन मिलता था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मातम में बदलीं शादी की खुशियां, नदी में नाव पलटने से 6 लोग डूबे, तीन शव मिले, 3 लापता

हिमखबर डेस्क हमीरपुर जिले के कुरारा क्षेत्र में यमुना नदी...

साइप्रस का वीजा लगा था, टिकट भी कन्फर्म थी, 3 दिन पहले लापता हो गया 22 वर्षीय पंकज, आज मिली लाश

हिमखबर डेस्क ब्लॉक इंदौरा की मलकाना पंचायत के गांव ढसौली में...