डीएवी गोहजू ने ऑनलाइन मनाया हेल्दी फूड एक्टिविटी डे

--Advertisement--

Image

डीएवी पब्लिक स्कूल गाेहजू में क्षेत्रीय अधिकारी जीके भटनागर स्कूल प्रबंधक संजीव ठाकुर की अगुवाई में ऑनलाइन हेल्दी फूड एक्टिविटी डे मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने कविताओं पोस्टरों व संतुलित आहार सामग्री को प्रस्तुत कर यह बताया कि सही खानपान ही हमें स्वस्थ रख सकता है।

शाहपुर, नितिश पठानियां

 

डीएवी पब्लिक स्कूल गाेहजू में क्षेत्रीय अधिकारी जीके भटनागर स्कूल प्रबंधक संजीव ठाकुर की अगुवाई में ऑनलाइन हेल्दी फूड एक्टिविटी डे “मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने कविताओं ,पोस्टरों व संतुलित आहार सामग्री को प्रस्तुत कर यह बताया कि सही खानपान ही हमें स्वस्थ रख सकता है।

 

इस अवसर पर अभिभावकों ने पूर्ण रूप से सहयोग किया तथा उन्होंने बच्चों की इस एक्टिविटी को ऑनलाइन प्रस्तुत करने में अपना सहयोग दिया। बच्चों के अभिभावक बढ़-चढ़कर अपने बच्चों की प्रतिभा का प्रदर्शन करने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

 

इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य जयदेव शर्मा ने बच्चों को इस प्रतिभा प्रदर्शन के लिए उनकी भरपूर प्रशंसा की तथा अभिभावकों व अध्यापक वर्ग का मिलजुल कर ऑनलाइन शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए धन्यवाद किया।

 

उन्होंने कहा कि जंक फूड बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालता है। इस लिए अभिभावकों को चाहिए कि अपने बच्चों को जंग फूड न खाने दें। खाना पौष्टिक होना चाहिए। पौष्टिक खाना ही बच्चों की सेहत बच्चों के विकास के लिए मददगार है। भोजन सही व पौष्टिक होता है तो बच्चे के मानसिक व शारीरिक विकास के लिए बेहतर होगा।

बच्चों को स्वस्थ भोजन के बारे में जानकारी देने व जागरूक करने के लिए हेल्दी फूड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...