न्यायमूर्ति रवि विजय कुमार मलीमथ हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने न्यायमूर्ति रवि विजय कुमार मलीमथ को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय का अगला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। श्री मलीमथ उच्च न्यायालय के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश लिंगप्पा नारायण स्वामी के सेवानिवृत्त होने के बाद पहली जुलाई को कार्यभार संभालेंगे।

 

कानून एवं न्याय मंत्रालय के अंतर्गत न्याय विभाग की तरफ से इस संबंध में आज एक अधिसूचना जारी की गई है। श्री मलीमथ ने बीकॉम और एलएलबी की पढ़ाई की है।

 

उन्होंने 28 जनवरी, 1987 को वकील के रूप में अपना पंजीकरण कराया और कर्नाटक उच्च न्यायालय, मद्रास उच्च न्यायालय तथा उच्चतम न्यायालय में सिविल, आपराधिक, संवैधानिक, श्रम, कंपनी, सेवा मामलों में 20 वर्षों तक प्रैक्टिस की।

 

श्री मलीमथ 18 फरवरी 2008 को कर्नाटक उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश और 17 फरवरी, 2010 को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त हुए। उन्हें सात जनवरी, 2019 को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया गया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...