150 फुट गहरी खाई में लुढ़का ट्रक, चालक की मौके पर ही मौत

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

 

बिलासपूर राष्ट्रीय उच्च मार्ग चंडीगढ़ मनाली पर जामली में एक ट्रक अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में जा लुढ़का। इस दुर्घटना में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

 

जानकारी के अनुसार एक ट्रक बिलासपुर की तरफ जा रहा था के जैसे ही जामली के नजदीक पहुंचा ट्रक अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया। मौके पर पहुंची सदर पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिलासपुर भेज दिया है।

 

मृतक की पहचान गोपाल सिंह पुत्र जगतार सिंह उम्र 22 साल निवासी गांव नालियां डाकघर स्वारघाट तहसील श्री नैना देवी जी जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

 

मामले की पुष्टि एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा ने करते हुए बताया की जामली के नजदीक एक ट्रक लगभग 150 मीटर गहरी खाई में लुढ़कने से ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

केदारनाथ धाम को हिमाचल से मिला बड़ा तोहफा, समाजसेवी महेन्द्र शर्मा ने दान में दिए 1 करोड़ रुपए

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गांव बढेड़ा राजपूतां...

BTech से लेकर MBA तक…HPTU ने जारी की परीक्षाओं की संभावित तिथियां, जानें कब से शुरू होंगे पेपर

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने मई माह...

नशा तस्करी का भंडाफोड़, हरियाणा रोडवेज की बस में सवार युवक चरस के साथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को...