मंदिर के नल से पानी भरने पर 3 व्यक्तियों ने पीट डाला बुजुर्ग दंपत्ति, मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

ऊना, अमित शर्मा

 

ऊना के दौलतपुर चौक के नजदीक गांव जोह में बुधवार शाम एक बुजर्ग दम्पति से मारपीट का मामला सामने आया। इसमें गांव के 3 व्यक्तियों ने बुजुर्ग दम्पति की पिटाई कर दी जिस से बुजुर्ग दम्पति को गम्भीर चोट आई है।

 

जानकारी के अनुसार जोह निवासी धर्मपाल शर्मा (62) अपनी नौकरी से सेवानिवृत होकर गांव में मकान बना रहे है।मकान के लिए मंदिर में लगे नल का पानी इस्तेमाल कर रहे थे और तब गांव के कुछ लोगों ने इसका विरोध किया तो धर्मपाल ने स्वयं मंदिर के पानी बिल भरने की बात कही परन्तु बुधवार को पानी भरने की बात आई तो गांव के 3 लोगों ने बुजुर्ग दम्पति पर हमला कर दिया।

 

इस कारण बुजुर्ग दम्पति को गंभीर चोटें आई है।मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग दम्पति का मैडिकल करवा कर मामला दर्ज कर लिया है।

 

वहीं चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गांव के 3 लोगों के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 323, 341, 34 के तहत मामला दर्ज कर आगामी करवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...