जयराम ठाकुर ने पीएम मोदी का मुफ्त वैक्सीन देने के लिए आभार जताया

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 21 जून से सभी राज्यों को 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के टीकाकरण के लिए मुफ्त वैक्सीन देने की घोषणा के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह देश के 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए टीकाकरण सुनिश्चित करने में सहायक सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री ने आगामी दिनों में वैक्सीन की आपूर्ति में वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व के कारण ही पिछले वर्ष देश कोरोना महामारी की पहली लहर से निपटने में सफल रहा और उम्मीद जताई कि देश जल्द ही इस महामारी की दूसरी लहर से सफलतापूर्वक बाहर निकलेगा। निजी अस्पतालों की ओर  से 25 फीसद वैक्सीन प्रत्यक्ष रूप से निर्धारित मूल्य पर खरीदने के निर्णय को जारी रखने से निजी अस्पतालों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण करने में सहायता मिलेगी।

उन्होंने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की समयावधि को इस वर्ष नवंबर तक बढ़ाने के निर्णय के लिए भी प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। यह योजना महामारी के समय में हर महीने निश्चित मात्रा में मुफ्त राशन प्रदान करके देश के 80 करोड़ से अधिक लोगों को लाभांवित करेगी।

पीएम की घोषणा से हिमाचल के 500 करोड़ बचेंगे : भारद्वाज                                                    शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग को वैक्सीन मुफ्त देने की घोषणा से प्रदेश सरकार को 500 करोड़ रुपये की बचत होगी। इसके अतिरिक्त गरीब कल्याण योजना को दीपावली तक चलाने और प्रदेश को निश्शुल्क वैक्सीन देने का निर्णय एक बड़ा कदम है।

उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं भविष्य में जो भी वैक्सीन का कार्यक्रम बनेगा, उसमें भी प्रदेश का खर्च होने से बचेगा। दूसरा देश के 80 करोड़ गरीब लोगों को नवंबर यानी दिवाली तक मुफ्त राशन दिया जाएगा। प्रधानमंत्री ने टूलकिट गैंग पर भी निशाना साधा, जो कि वैक्सीन कार्यक्रम को हतोत्साहित करने के लिए षडयंत्र रच रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...